सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में स्मैक तस्करी का आरोपी।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सिडकुल क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने वाला तस्कर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
रविवार की शाम एसएसआई प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझरा सिसौना गांव से स्मैक तस्कर को धर दबोचा। पूछताछ में तस्करी के आरोपी ने अपना नाम कल्याणपुर चौराहा सिसौना निवासी विकास कुमार बताया। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि आरोपी सिडकुल क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करता था। टीम में एसआई चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नरेंद्र यादव, जगदीश लोहनी आदि थे।