बाजपुर में दसवीं बोर्ड का पेपर देने जा रहे बाइक सवार छात्र को पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव हजीरा निवासी गुरदीप सिंह शुक्रवार को बाइक से जीआईसी बरहैनी में दसवीं की परीक्षा (कला का प्रश्न पत्र) देने जा रहा था। हल्द्वानी स्टेट हाइवे के गांव बरहैनी में शहीद तारा सिंह द्वार के सामने पिकप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप (यूके 18 सी ए 2238) को चालक सहित कब्जे में ले लिया।