गदरपुर में आईसाइट आंख अस्पताल की ओर से ग्राम बलराम नगर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपक गंडा ने किया। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा की टीम ने 150 से अधिक लोगों के नेत्रों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श देकर दवाएं बांटीं। वहां प्रीत ग्रोवर, संदीप बत्रा, राकेश भुसरी, शिव स्वरूप, राजकुमार, मंगतराम बत्रा, योगेश कुमार, पवन कुमार, प्रवीण हुड़िया आदि थे।