फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट : हरदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। उनहोंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मिशन निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। हरदा ने कहा कि निकाय चुनाव में संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन


सकैनिया रोड पर कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष मोहम्मद आलम के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जन कसौटी पर खरा उतरने में नाकाम साबित हुई है। जनता इसका भाजपा को जरूर जवाब देगी।

इससे पूर्व हरदा ने ग्राम सकैनिया, राजपुर फतेहगंज एवं ग्राम गिरधरनगर में जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह मक्कड़ के आवास पर नुक्कड़ सभाएं कीं। वहां खजान चंद पांडे, प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, मनु चौधरी, प्रेमानंद महाजन, राजीव ग्रोवर गुरबाज सिंह विर्क, आबिद हुसैन, शाकिर अली, प्रेम सिंह अब्दुल खालिक, मंगतराम बत्रा, ताहिर हुसैन, गोपाल सिंह पपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें