फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल मैत्री की बस पलटी, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दिल्ली से महेंद्रनगर जा रही नेपाल-भारत मैत्री सेवा की बस ग्राम बरी के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई और बस में सवार 11 नेपाली यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 सेवा से सभी घायलों को सितारगंज अस्पताल भेजा गया है। इधर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना की वजह चालक को झपकी आना रहा।
नेपाल भारत मैत्री बस (नछख 7889) आनंद विहार से महेंद्रनगर जा रही थी। बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे बस असंतुलित होकर बरी के पास एक गड्ढे में जाकर पलट गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक लाल सिंह धामी को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। दुर्घटना के समय बस में 40 नेपाली यात्री सवार थे।

हादसे में घायल हुए 11 यात्रियों को एंबुलेंस से सितारगंज भेजने के साथ ही सकुशल यात्रियों को दूसरे वाहनों से महेंद्रनगर रवाना किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इधर, हादसे के बाद चालक लाल सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक धीरेंद्र कार्की हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
प्रेम सिंह बोहरा निवासी अंचल महाकाली महेंद्रनगर, गणेश जोशी निवासी नगर पालिका कृष्णपुर कंचनपुर, हेमंत बोहरा महेंद्रनगर, तीरथ राय महेंद्रनगर, पदम सिंह दार्चूला नेपाल, धन बहादुर बैतोड़ी नेपाल, गोरखचंद बैतोड़ी नेपाल, बहादुर महेंद्र नगर, नरधामी निवासी दुर्गाथाली नेपाल, दीपक भट्ट निवासी वार्ड 7 कंचनपुर और बजान निवासी दुर्गा काली महेंद्रनगर घायल हो गए। घायलों में गोरखचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें