रुद्रपुर में बाघ एक्सप्रेस के लगातार विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बाघ एक्सप्रेस रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब नौ बजे पहुंचीं। इसका रुद्रपुर स्टेशन पर पहुंचने का तय समय सुबह छह बजकर 53 मिनट है। दून एक्सप्रेस भी करीब एक घंट विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित होने यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।