रुद्रपुर। क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ल ने छात्राओं को राखी पर्व की विशेषता के बारे में बताया। कहा कि राखी के धागे में भाई बहन के प्रेम का अटूट बंधन समाया होता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिभाग करने वालों में ईशान, सहजपाल, चक्षु दत्ता, प्रभजोत कौर, सिमरन, गुरसरन , काजल , राजा, अंशिका, अरसी, आदित्या, अंजली, मनीषा, रोहित, अर्जुन, शाल्वी आदि थे। ब्यूरो