रुद्रपुर। आल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से जीएसटी प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला में टेंट व्यवसायियों को जीएसटी से संबंधित जानकारियां दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। कार्यशाला में दिल्ली से आये वकील इंदर चंद ने प्रदेश भर से आये टेंट व्यवसायियों को जीएसटी के बारे में बताया।
उन्होंने टैक्स इन्वायस, रिफंड वाउचर, बिल सप्लाई, क्रेडिट डेबिट नोट, पेमेंट वाउचर, रिसीप्ट वाउचर आदि बताए। कार्यशाला को एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आजाद और सचिव करतार सिंह कोचर ने भी संबोधित किया। वहां सुधीर अरोड़ा, आशीष छाबड़ा, राकेश गंभीर, यशपाल घई, महेश चंद रहेजा, रणधीर अरोरा, वीरेंद्र सुखीजा, अनिल सुखीजा आदि थे।