फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटाया: रोजी-रोटी का संकट गहराया, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने दी सूचना

Tue, 17 Nov 2026 10:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के विभिन्न थानों में तैनात करीब 200 पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर जिले के विभिन्न थानों में तैनात करीब 200 पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि विभाग ने जवानों को हटाने की बजाय कुंभ ड्यूटी से पहले आराम देने का दावा किया है। वहीं जवानों ने 300 दिन का रोजगार देने की बजाय अचानक हटाने से नाराजगी जताई है।

पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 650 रुपये मानदेय मिलता है। इसी मानदेय से परिवार चलता है। अचानक ड्यूटी समाप्त होने से उनके घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। जवानों का कहना है कि चारधाम यात्रा ड्यूटी के नाम पर उन्हें लगाया गया था लेकिन यात्रा के बाद उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हटा दिया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने 13 नवंबर ने सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात प्रभारियों को जवानों को हटाने संबंधी पत्र जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि उप निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड, देहरादून के निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तैनात पीआरडी स्वयंसेवकों की तैनाती समाप्त की जा रही है। निर्धारित तिथि के बाद किसी जवान को ड्यूटी पर रखने पर मानदेय का भुगतान संभव नहीं होगा।

मुख्यालय के आदेश पर जवानों को रेस्ट दिया गया है। उन्हें विभाग से हटाया नहीं गया। एक दिसंबर से सभी हटाए गए जवान हरिद्वार में कुंभ ड्यूटी करेंगे। -भूपेंद्र सिंह रावत, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें