फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांवड़ यात्रा में यातायात व्यवस्था संभालेंगे पीआरडी के 200 जवान

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस बल के साथ मिलकर 200 पीआरडी जवान यातायात व्यवस्था संभालेंगे। शहर की विभिन्न स्थानों और सड़क पर पड़ने वाली पुलिस चौकियों में पीआरडी जवान 30 जुलाई तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस विभाग ने युवा कल्याण विभाग से पीआरडी जवानों का सहयोग मांगा था। इसलिए युवा कल्याण विभाग ने पीआरडी के 200 जवानों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगाई है। सात जुलाई से 30 जुलाई तक यह ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवानों को 570 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल ने बताया कि पुलिस विभाग से पत्र मिलने के बाद पीआरडी जवानों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगा दी गई है। यह जवान 30 जुलाई तक थाने-चौकियों और सड़कों पर ड्यूटी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें