फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले मिली होती बीसीसीआई से मान्यता तो भारतीय टीम में उत्तराखंड से होते आधे खिलाड़ी

विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि अगर 20 वर्ष पहले उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता मिली होती तो भारतीय क्रिकेट टीम में आधे से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य से होते।
विज्ञापन

देहरादून जाते समय कुछ देर के लिए शिक्षा मंत्री पांडेय शनिवार को काशीपुर में रुके। रामनगर रोड स्थित एक होटल में हुए पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ स्थानों पर जीजीआईसी में छात्राओं की संख्या क्षमता से अधिक है। खासकर काशीपुर और किच्छा में स्थितियां विषम है। ऐसे में अतिरिक्त जीजीआईसी स्थापित करने की आवश्यकता है।
कहा कि दोनों स्थानों पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से राज्य को बीसीसीआई की मान्यता मिली है लेकिन यह मान्यता 20 वर्ष पहले मिलती तो हालात कुछ और होते। पांडे ने कहा कि पंचायत राज्य अधिनियम में संशोधन होने से अब योग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें