काशीपुर। उत्तराखंड कबड्डी फेडरेशन की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। बालिका वर्ग में नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और बालक वर्ग में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर की टीमों का दबदबा रहा।
शनिवार को समर स्टडी हॉल विद्यालय में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, एसोसिएशन अध्यक्ष महेश जोशी, उपाध्यक्ष, विजेंद्र चौधरी, विद्यालय अध्यक्षा मुक्ता सिंह, एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन बालिका वर्ग में पहला मैच नैनीताल व पौड़ी के बीच खेला गया। नैनीताल ने 30-16 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 31-15, तीसरे में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को 39-22 अंकों से हज्या।
बालक वर्ग में देहरादून ने टिहरी को 33-20, ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 44-11 और बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 32-24 अंकों से हराकर अगले पड़ाव में प्रवेश किया। इसमें 12 जिलों की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पूर्व अतिथियों ने विद्यालय के खिलाड़ी छात्र सक्षम प्रताप सिंह, पूजा रावत, प्रखर सक्सेना, ललित सिंह, नैंसी रावत, कवलोन कौर, दीपांशी भारद्वाज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में रेफरी इंचार्ज गुडमोहर शाह, प्रवीण, आदेश डबराल, प्रवीण चौहान, नरेंद्र चौहान, रवि राठी, समीर, सुमित कुमार, शालिनी आर्य, विमल पांडे, पलक रहे। वहां पर प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, राहुल पैगिया, चेतन जोशी, महेंद्र सिंह, जतिन शर्मा, बृजेश दुबे, नरेंद्र सिंह, आरएस तिवारी, पायल थापा आदि मौजूद रहे।