फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूने भरने पहुंची टीम, दुकानदारों ने गिराए शटर

Wed, 15 Nov 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
विज्ञापन
काशीपुर में खाद्य सेंपल भरते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। टीम एक ही दुकान से खाद्य सामग्री का नमूना भर सकी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलएम पांडे ने सदर बाजार में परचून की एक दुकान से खाद्य सामग्री का नमूना लिया। छापामारी की भनक लगते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। खबर फैलते ही सभी छोटे-बड़े दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।
विज्ञापन



बाजार में सन्नाटा पसर गया। दुकानें बंद होने की सूचना पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा सदर बाजार पहुंचे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि अचानक छापेमार कार्रवाई से दुकानदार डरे हुए हैं। अब और नमूने न लिए जाएं। अफसर के लौटने पर दुकानें खुल सकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें