तीन दिनी सीसीआरटी का हुआ समापन
सितारगंज। भारत सरकार की ओर से आदर्श राइंका में लगाए गए तीन दिनी सीसीआरटी (सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र ) का बुधवार को समापन हो गया। कैंप के तीसरे दिन प्रशिक्षु शिक्षकों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। डॉ. ज्योति गांधी और नवनीत बिष्ट ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षु शिक्षकों को शिक्षा व रंगमंच, साहित्य और स्थानीय सांस्कृतिक के बारे में जानकारी दी गई। वहां बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान, दीक्षा जोशी, महेश मित्तल, कैप्टन अशोक सिंह, जगत सिंह गर्ब्याल, डॉ. डीएन भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो
फोटो फाइल- 13एसटीजी02पी-
राइंका में प्रशिक्षु शिक्षकों को की प्रदर्शनी को देखते प्रशिक्षक।