खटीमा में सुरई रेंज में बुधवार को वन कर्मियों ने 9.9 किमी की गश्त कर लकड़ी और वन्य जीव तस्करों की टोह ली। इस दौरान जंगल में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही वन अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। टीम ने ककरा कक्ष संख्या-दो से सात तक गश्त की। टीम में डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि, अजमत खां, शंकर दत्त पनेरु, गंगा विष्णु, मुकेश सिंह राना, रहीस अहमद, सुखराज सिंह, सतीश कुमार आदि थे।