फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सचिव पद पर एक नामांकन हुआ वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को सिर्फ सचिव पद पर एक नामांकन वापस हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी केडी भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी कुमारी चंचल सिंह और सहयोगी अवधेश कुमार ने बताया कि नाम वापसी के तय समय में सचिव पद पर प्रत्याशी स्नेह प्रभा ने अपना नाम वापस लिया। अब महेश चंद्र जोशी और मो. जफर चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर साबिर हुसैन, लेखाकार पद पर सतीश चौहान, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मो. नईम रिजवी के एक-एक नामांकन से निर्विरोध चुना जाना तय है।
अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र, हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, मो. इलियास, उपाध्यक्ष में मुरलीधर कुशवाहा, सूरज प्रकाश राणा, उप सचिव पद में ब्रजेश कुमार शर्मा, रवि सक्सेना मैदान में हैैं। कार्यकारिणी सदस्य में कुमारी शहाना बेगम, विनोद कुमार राना, भाष्कर संभल, संदीप रावत, संजय कपूर, राजेश सिंह राना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जो सदस्य 17 जनवरी से 19 जनवरी को शाम चार बजे तक मतदान स्थल पर उपस्थित रहने में असमर्थ हैं वह पोस्टल वोट से अपना मत चुनाव अधिकारी से प्राप्त कर मतदान कर सकते हैं। मतदान 19 जनवरी को सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें