दिनेशपुर में नारायण इंडस्ट्रीज पंतनगर की ओर से सुंदरपुर गांव में संचालित प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का अमेरिका के गार्नेट हील कंपनी के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। कंपनी के मैनेजर मुकुल चक्रवती के साथ अमेरिका के गार्नेट हील कंपनी से आए लारा जोन, मिली स्टेजी और जॉनसन ने केंद्र में पहुंचकर बच्चों व बुजुर्गों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उन्हें उपहार और फल भी भेंट किए। वहां रमेश मंडल, नारायण मंडल, अमृत विश्वास, तापस, संजय, सूरज, राजू, गीता, बिसुका, चैतन्य आदि मौजूद थे।