सुल्तानपुर पट्टी। एक अनुसेवक ने अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत कर नगर पंचायत के एक अधिकारी पर मानसिक और आर्थिक रुप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
चार अगस्त को नगर पंचायत में तैनात अनुसेवक बीरबल नाथ ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उसने नगर पंचायत के एक अधिकारी पर उसे आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
कहा कि कई बार लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी सर्विस के समय आज तक के वेतनमान, पीएफ, मेडिकल क्लेम, वेतन से कटने वाले मकान भत्ते की जांच कराकर मकान भत्ते का भुगतान कराने सहित मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने 15 दिन में न्याय नहीं मिलने पर 23 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी।