फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 259 किसानों को मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में ऊधमसिंह नगर में बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुई खरीफ की फसल के किसानों को मुआवजा मिल गया है। बीमा कंपनी ने सर्वे कर मुआवजे के मानकों के अनुसार 259 किसानों को मुआवजा 59 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर और अक्तूबर में हुई बारिश में तराई में धान की फसल नष्ट हो गई थी। प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत जिले के किसानों ने मुआवजे के लिए प्रदर्शन भी किए थे। बीमा कंपनी के जिले में सर्वे के दौरान 259 किसान ही मुआवजे के लिए तय मानकों पर सही पाए गए।

सर्वे के करीब तीन माह बाद बीमा कंपनी ने किसानों को मुआवजा दे दिया है। रुद्रपुर की पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति से जुड़े सर्वाधिक 26 किसानों को मुआवजा मिला है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को 59 लाख रुपये बतौर मुआवजा दे दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें