किच्छा। पूर्वांचल बाहुल्य क्षेत्रों में छठ पर्व की धूम मची रही। नगर के विभिन्न इलाकों में बने छठ घाट पर महिलाओं ने छठ मईया की पूजा अर्चना कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। उत्तरांचल कालोनी, बंडिया, वार्ड तीन, किशनपुर, चीनी मिल आदि में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वार्ड तीन में बने छठ घाट पर रात को जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। यहां पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, महेंद्र पाल, नीरज तिवारी, कमलेश कुमार दुबे, पुष्कर रौतेला, सोनी सिंह, सविता तिवारी आदि थे।