रुद्रपुर। कांग्रेसियों ने नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले वाहनों के संचालन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त जय भारत सिंह से शिकायत की है। एमएनए को सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड 19 आवास विकास निवासी कांग्रेसियों ने कहा है कि उनके वार्ड में कूड़ा उठाने वाला वाहन नियमित रूप से नहीं भेजा जा रहा।
उनका कहना है कि वार्ड के पार्षद कांग्रेसी होने से ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है। नियमित वाहन न आने से वार्ड में कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर नियमित रूप से कूड़ा वाहन भेजने की मांग की है। ज्ञापन में कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष गोवर्धन चंदोला, हरनाम सिंह, माया, ललित, जीएस साहनी आदि के हस्ताक्षर हैं।