फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
मृतक हर्षित का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनी में पानी की टंकी के पास रहने वाला मनोज शर्मा उर्फ गुड्डू दिल्ली से बिजली का सामान लाकर शहर में सप्लाई करता था। उनका 19 वर्षीय पुत्र हर्षित शर्मा भी कारोबार में पिता का हाथ बंटाता था। रविवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद हर्षित टहलने गया था। कुछ देर बाद घर लौटकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे मां वंशी ने हर्षित के कमरे में झांककर देखा तो हर्षित अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर परिजन सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर टांडा चौकी के एसआई जावेद मलिक ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई वंश और एक बहन स्वीटी है। मृतक पूर्व पार्षद विपिन शर्मा का भतीजा था। टांडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने की बात चर्चा में है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
20 दिन में 5 लोग कर चुके हैं आत्महत्या
काशीपुर। बीस दिनों के अंतराल में काशीपुर में पांच लोगों ने आत्महत्या की है और सभी ने इसके लिए फांसी के फंदे का सहारा लिया। आत्महत्या के कारण आर्थिक तंगी समेत दूसरे घरेलू मामले बताए जा रहे है। 20 जुलाई को शांतिनगर कालोनी निवासी डिस्पोजेबल व्यापारी पुनीत कुमार ने अपने घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। 27 जुलाई को सेवानिवृत्त बैंक कर्मी मोरिस के पुत्र विमल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह कुछ दिन पूर्व ही जानलेवा हमले के आरोप में जेल से जमानत पर छूटा था। सात अगस्त को गढ़ीनेगी निवासी मीट विक्रेता राजेश उर्फ कालू ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा ली। 9 अगस्त को महुआडाबरा में पॉल्ट्री फार्म में कार्यरत चौकीदार चांदपुर बिजनौर निवासी संजीव कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब रविवार को आवास-विकास कालोनी निवासी हर्षित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें