मथुरा से लालकुआं जा रहा था टैंकर, ड्राइवर चोटिल
सुल्तानपुर पट्टी। मथुरा से लालकुआं जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर वाल्मिकी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई। गनीमत रही की टैंक लीक नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार की देर रात करीब 1:15 बजे वाल्मिकी मोड़ पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को टैंकर से बाहर निकाला। टैंकर चालक कुलविंद्र सिंह चौहद्दा रामपुर के स्वार का रहने वाला है। उसने बताया कि सोमवार को राफेंद्री मथुरा प्लांट से सिंचुरी पेपर मील लालकुआं के लिए टैंकर में 174.50 केजी एलपीजी गैस भरकर पट्टी कला घोसीपुरा के पास टैंकर खड़ा करके घर चला गया था। बृहस्पतिवार देर रात सिंचुरी पेपर मील लालकुआं के लिए टैंकर लेकर निकला तभी नगर के वाल्मिकी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पट्टी कला स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के सेफ्टी मैनेजर सुरजीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।