फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाजनिंग की चपेट में आए 19 सेना के जवान

Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
भर्ती जवानों का हालचाल पूछते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ कैंट से बनबसा जा रहे 2-11 गोरखा राईफल्स 19 जवान फूड प्वाजनिंग की चपेट में आ गए। जवानों की रास्ते में तबियत खराब होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इसे फूड प्वाजनिंग का मामला बताया। अब सभी जवानों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।  एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने तत्काल अस्पताल में पहुंचकर जवानों के स्थिति के बारे में जानकारी ली।


जानकारी के अनुसार लखनऊ कैंट से सुबह सभी जवान आलू-पुरी खाकर निकले थे।  इन्होंने दोपहर करीब दो बजे यूनिट से ही बनाकर लायी गई अंडे की भुजिया खायी। पीलीभीत से आगे बढ़ने के बाद जवानों को पेट में कुछ तकलीफ महसूस हुई। खटीमा पहुंचने तक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर सेना के अधिकारी इन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. प्रदीप कुमार, डा. एआर खान, डा. मेघा गोयल, डा. निहारिका जोशी, केएस बल्दिया, जीएस बसेड़ा और रतूड़ी अस्पताल के सर्जन डा. आनंद मोहन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन



अस्पताल में भर्ती होने वाले जवानों में राजू गुुरंग 24, सोबित राय 23, अंगद राय 24, मनीराम 41, राजेश दीवान 26, विवेक लिंबू 23, धन बहादुर राय 33, ज्वेश योनजोन 21, धनवीर 23, विशाल राय, 25, सतीश सुबा 26, सोमेश चंद्र 24, संजीव सुबा 35, बिचेन लिंबू 24, सुमित क्षेत्री 22, सोनम योन जोन 33, सुमन लिंबू 21, जतिन 28 व पियांशु लिंबू शामिल हैं। जवानों को अस्पताल लेकर पहुंचे कैप्टन विपिन कुमार व सुबेदार केएस राय ने मीडिया के समक्ष इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा के डॉ. प्रदीप ने बताया कि जवानों को फूड प्वाजनिंग हो गया है और अब सभी जवानों की स्थिति सामान्य है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने कहा कि चिकित्सकों ने सभी जवानों की स्थिति को सामान्य बताया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें