फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियों में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज के नकुलिया गांव में शनिवार देर शाम दो झोपड़ियों में आग लग गई। इससे डेढ़ लाख की नगदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
नकुलिया गांव में मो. नाजिम की झोपड़ी में किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी। इससे झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी महबूब अली की झोपड़ी तक भी पहुंच गई। अग्निकांड में दोनों झोपड़ियां जलकर राख हो गई। पीड़ित नाजिम ने बताया कि किसी ने जलती बीड़ी उनकी झोपड़ी में डाल दी थी। आग से 1 लाख 25 हजार की नकदी और करीब तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। वही, महबूब ने बताया कि आग से 25 हजार रुपये और घर में रखा सारा सामान जल गया। उन्हें कुल दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें