बाजपुर। राष्ट्रीय सम्मान समारोह में रक्तदान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर बाजपुर निवासी सौरभ परमार को कोटा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. बीएल मीन ने नेशनल अवार्ड देकर समानित किया।
सौरभ ने बताया कि टीम रक्तदाता समूह और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया था। कहा कि यह नेशनल अवार्ड उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित है, जो हमारी एक काल पर जरूरतमंद की मदद को पहुंचते हैं। बताया कि समारोह में दस राज्यों के 400 रक्तदाताओं को मानव सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र और 320 को पदक देकर सम्मानित किया गया।