फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के अभाव में फिर खड़ी हुई खुशियों की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डीजल के अभाव में दो नगरों की आपातकालीन सेवा और खुशियों की सवारी अस्पताल में खड़ी धूल फांक रही है। डीजल के लिए खाते में रकम डालने की मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की 108 आपातकालीन सेवा नौ अगस्त से डीजल के अभाव में खड़ी है। कर्मचारियों पर मरीजों के लगातार फोन आ रहे हैं। लेकिन गाड़ी में डीजल नहीं होने पर मजबूरन मना करना पड़ रहा है।

खुशियों की सवारी भी डीजल खत्म होने पर शनिवार को अस्पताल में खड़ी हो गई है। इससे अस्पताल में आने वाले दुर्घटना में घायल मरीज, गर्भवती महिलाओं व डिलीवरी के बाद घर जाने के लिए गरीब तबके की महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जसपुर सरकारी अस्पताल में भी 108 इमरजेंसी सेवा डीजल के अभाव में खड़ी है।

तीन महीने से नहीं मिला वेतन
काशीपुर। 108 आपातकालीन सेवा पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करने में भी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मांगों को लेकर कर्मचारी 14 अगस्त को देहरादून जाने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें