रुद्रपुर। रंपुरा स्थित श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा में पूजा अर्चना के साथ रामलीला मंचन हुआ। इस दौरान सोमवार रात पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप जलाकर किया। ठुकराल ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हिंदू संस्कृति के आधार हैं।
उनका आदर्श जीवन समाज को सही दिशा प्रदान करता है। कहा कि प्रभु श्री राम की लीला के मंचन से लोगों को सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कल्लू राम कोली, विशिष्ठ अतिथि दिलीप अधिकारी, हरीश जल्होत्रा, विजय फुटेला बल्देव राज छाबड़ा थे।