फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी प्रांगण में हुई मारपीट की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। कोर्ट में गवाह को पीटने के मामले में पीड़ित ने डीजीपी, डीआईजी समेत जिले के डीएम, एसएसपी, एएसपी, सीओ और कोतवाल को शिकायती पत्र भेजा है।
ग्राम फिरोजपुर काशीपुर निवासी गुरदीप सिंह पुत्र बंता सिंह ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि उसके पुत्र मंदीप सिंह छिंदर की हत्या दो नवंबर को कर दी गई थी। इस मामले में उसने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बीती 19 जुलाई को वह चश्मदीद गवाहों के साथ गवाही देने रुद्रपुर कोर्ट गया हुआ था। इसी दौरान कचहरी प्रांगण में आरोपी पक्ष के लोगों ने बीच रास्ते में उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने अधिकारियों से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें