जसपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 राज्य योजना के अंतर्गत जसपुर विधानसभा में लगभग 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि से 18 किमी सड़क मार्गों का पुनर्निर्माण होगा। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों की स्वीकृति वित्त विभाग से होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। इनमें से कुछ मार्गों का कार्य प्रगति पर है।
उनकी ओर से सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय विशेष सहायता निधि के अंतर्गत लगभग 4.31 करोड़ रुपये से निर्मित लगभग 19 किमी मार्गों के नवीनीकरण के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें ग्राम मकोनिया से धर्मपुर चौराहे होते हुए जसपुर - धामपुर मार्ग को मिलाने वाले मार्ग, बाबरखेड़ा-लालपुर से रा.मा 734 तक मार्ग, जसपुर से कलियावाला टांडा प्रभापुर मार्ग, रा.मा 734 से दादुवाला मार्ग, जसपुर कासमपुर मुरलीवाला भायपुर मार्ग, गोविंदपुर से हिडिंबा देवी मंदिर मार्ग आदि मार्गों पर सांसद ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने इसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से सीएम और सांसद का आभार जताया। वहां सुरेंद्र चौहान, दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, सुधीर विश्नोई, राजकुमार गुंबर, विनीत चौहान, वीरेंद्र चौहान आदि थे। (संवाद)