नानकमत्ता में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। शुक्रवार को श्री गुरुनानक पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने निर्भीक और निरपेक्ष होकर मतदान करने की अपील की। प्राचार्या डॉ. सीता मेहता ने छात्र-छात्राओं को युवाओं के कर्तव्यों के बारे में बताया। वहां कार्यक्रम नोडल अधिकारी अधिकारी इंदु बाला, भावना जोशी, गोपाल सिंह, पूनम, शोभा बोरा, अफशां खान, संजय गंगवार ,ललित मोहन, उज्ज्वल विश्वास, शिवरात्रि, ज्योति आदि थे।