फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन भरे डंपर ने उड़ा दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। खनन से भरा डंपर हाईटेंशन पोल से टकराकर पलट गया। इसमें चालक बाल-बाल बचा। बिजली पोल टूटने से गांव के कुछ हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह बन्नाखेड़ा-बरहैनी मार्ग पर तेज गति से आ रहे उपखनिज भरा डंपर बिजली पोल से टकराकर खेत में जाकर पलट गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर बिजली लाइन काटी गई। खनन से भरे वाहनों की गति तेज होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर शाम तक बिजली पोल ठीक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें