खटीमा में एचएनबी पीजी कॉलेज के छात्र साहिब और मो. कासिम केरल में 19 से 23 फरवरी तक होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों से 16 फरवरी को शाम छह बजे से पहले काठगोदाम पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि काशीपुर के मो. अशफाक, नागेश्वर और रवि कुमार तथा अल्मोड़ा के गजेंद्र सिंह भी केरल जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से किट और मूल प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने को कहा है।