झनकट। बीते दिनों रुद्रपुर स्टेडियम में हुए जिला खेल महाकुंभ में झनकट क्षेत्र के आठ बॉक्सरों ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया, जो अब राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे। बाक्सिंग कोच राजेंद्र जेठी ने बताया कि 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु धामी, 40 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज शुक्ला, 46 किलोग्राम भार वर्ग में हरप्रीत सिंह, 48 किलोग्राम भार वर्ग में भगवान सिंह, 52 किलो भार वर्ग में कमल महर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 44 किलो भार वर्ग में इंद्रजीत सामंत ने बेहतर प्रदर्शन किया।