फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 65 उद्योगों को पीसीबी ने भेजे कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने बिना अनुमति के चल रहे जिले के 65 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही 15 दिन के भीतर अनुमति लेने को कहा है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले के 86 उद्योगों को पीसीबी ने अनुमति नहीं लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसके बाद 39 उद्योगों द्वारा अनुमति नहीं लेने पर इनकी बंदी के लिए संस्तुति पूर्व में पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्यालय में पहुंच चुकी है। लेकिन पीसीबी के दोबारा निरीक्षण में जिले में 65 अन्य उद्योग पीसीबी से बिना अनुमति लिए चलते पाए गए हैं। पीसीबी ने इन्हें जुलाई के अंत में कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि पीसीबी द्वारा प्रत्येक चार माह में उद्योगों का स्थलीय निरीक्षण किया जाता है। इस बार जून में किए गए निरीक्षण में जिले के 65 उद्योगों के वैधता अनुमति समाप्त हो चुकी है। लेकिन किसी ने भी दोबारा अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिन 65 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं उसमें 20 रुद्रपुर, 11 सितारगंज, आठ काशीपुर समेत खटीमा, गदरपुर, बाजपुर के भी 26 उद्योग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी उद्योग प्रबंधकों को 15 दिन के भीतर अनुमति के लिए आवेदन करने को कहा गया है। यदि इसके बाद भी उद्योगों द्वारा आवेदन नहीं किया जाता है तो बंदी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें