काशीपुर। परिवहन निगम ने गुरुग्राम (हरियाणा) जाने वाले यात्रियों को सौगात दी है। शनिवार को रामनगर रोडवेज डिपो से गुरुग्राम के लिए सीधे बस सेवा शुरू की गई, जिसका शुभारंभ सहायक महाप्रबंधक मोहन राम और फोरमैन मोहम्मद यामीन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यह बस रामनगर डिपो से सुबह 10:30 बजे चलकर काशीपुर होते हुए शाम छह बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। उसी रात को 8:30 बजे गुरुग्राम से चलकर सुबह 4:00 बजे रामनगर डिपो पहुंचेगी। टिकट की बुकिंग परिवहन निगम की वेबसाइट पर की जा सकती हैं। ऑफ लाइन टिकट सुविधा भी है। इस दौरान स्टेशन प्रभारी नवीन आर्य सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।