फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णानंद इंका की प्रबंध कार्यकारिणी पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पूर्णानंद इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी की चुनाव प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। कॉलेज के सदस्य की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीईओ को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय में कॉलेज के सदस्य दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को पूर्णानंद इंटर कॉलेज में हुए प्रबंध कमेटी के चुनाव में उन्होंने पर्यवेक्षक को सीईओ का चुनाव निरस्तीकरण का पत्र संलग्न करते पत्र सौंपा था, इसमें मतपत्र अथवा गुपचुप मतदान कराने की मांग की थी।

ऐसा न करने पर चुनाव को स्थगित करने की मांग की थी, लेकिन चुनाव संपन्न करा लिए गए। उन्होंने विधायक को साथ लेकर डीएम को पूरे तथ्य दिखाए। चुनाव को अवैधानिक बताते हुए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने एवं अग्रिम विधिवत कार्यकारिणी चुने जाने तक शिक्षा समिति के कार्य संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक चौहान ने बताया कि कॉलेज में विधिवत तरीके से चुनाव नहीं हुआ है। उधर, सीईओ डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि कॉलेज की कार्यकारिणी का अनुमोदन नहीं किया जाएगा। बताया कि इस मामले में डीएम ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें