फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का किसान मेला ‘महाचौपाल’ 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के गांधी पार्क में अमर उजाला महाचौपाल अभियान के तहत 24 मार्च से 27 मार्च तक विशाल किसान मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन के अन्य साधनों के साथ ही खानपान के स्टॉल भी होंगे। मेले में किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला और सहयोगियों की ओर से चार दिन तक चलने वाले विशाल किसान मेले में विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। रोजाना गायन, डांस फैंसी ड्रेस की एक प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतियोगी इसके लिए निशुल्क पंजीकरण 22 मार्च तक फोन नंबर 8395871740 पर भी करा सकते हैं।

मेले में किसानों के साथ ही आम लोगों के लिए भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कई बड़े कलाकार भी मेले में पहुंचेंगे। किसानों को पंतनगर विवि के वैज्ञानिक बेहतर खेती की जानकारियां देंगे। सरकारी विभागों के स्टॉलों से योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। उन्नत किसान, बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टॉल के लिए संपर्क करें
मेला जोन में फूड जोन, हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य स्टॉलों के लिए मयंक तिवारी 8005880142, अनिल नेगी 8392949356, जीके उपाध्याय 9761504026 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह हैं सहयोगी
अनहद डवलपर्स, एलएससी इंफ्रा, जीडी गोयनका स्कूल, वुडहिल, केवीके इंडस्ट्रीज, सिंह हाइटेक, अलास्का रेजीडेंसी, सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट, पीसी ज्वैलर्स, एसपी साल्वेंट, एपेक्स इंस्टीट्यूट, तारा फीड, दि मेडिसिटी हॉस्पिटल।
विज्ञापन


झूले के लिए कूपन की व्यवस्था
मेले में आने वाले बच्चे झूला झूलने, ऊंट, घोड़ा बग्गी की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए अमर उजाला में कूपन प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें