फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में काशीपुर ने टिहरी को 7-0 से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हॉकी में काशीपुर ने टिहरी को 7-0 से रौंदा

रुद्रपुर। खेल निदेशालय, जिला हॉकी संघ एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें पहले दिन चार मैच खेले गए।
मंगलवार को बालक वर्ग की तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। उन्होंने स्टेडियम के सुंदरीकरण एवं खेलों के विकास के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, नेस्ले कंपनी के प्रबंधक रोहित चौधरी ने स्टेडियम परिसर में शौचालय बनवाने की घोषणा की। प्रतियोगिता का पहला मैच पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच खेला गया। इसमें चंपावत ने पिथौरागढ़ को 4-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में काशीपुर की टीम ने टिहरी को 7-0 से हराया। तीसरे मैच में हल्द्वानी ने कोटद्वार को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में हरिद्वार ने नैनीताल को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका किशोर सिंह, योगेश जोशी, महेश्वर नेगी ने निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल नौ नवंबर को होगा। इसमें पिथौरागढ़, देहरादून, कोटद्वार, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा की टीमें भाग ले रही हैं। वहां दिलीप अधिकारी, अर्जुन विश्वास, नवीन टम्टा, सुधा जोशी, रघुवीर सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, हरीश राम, नितिश कुमार, अल्पना त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें