सितारगंज। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उप खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 27 जूनियर हाईस्कूलों में सभी अध्यापकों की जनगणना में ड्यूटी लगा दी गई है। इससे इन विद्यालयों का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी बीईओ को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षक दो काम कैसे करेंगे। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को केवल जनगणना के लिए कार्यमुक्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मो. अयूब खान, अध्यक्ष राधू राम वैश, अरूणा गौतम, अंसार अहमद, कृष्ण चंद्र, राजेंद्र क्वीरा, विजन विहारी राय मौजूद रहे।
प्राथमिक शिक्षकों ने बताया कि प्राथमिक में 139 विद्यालयों में से 110 प्राथमिक विद्यालयों के सभी अध्यापकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। बीईओ भानु प्रकाश ने बताया कि शिक्षण कार्य और जनगणना कार्य को एक साथ चलाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। कोई भी विद्यालय बंद नहीं रहेगा।