फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली दरों में 18.5% बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर 17 आपत्तियां

Tue, 24 Feb 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत नियामक आयोग की ओर से विद्युत दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर जन सुनवाई की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं ने 17 आपत्तियां लगाईं। विकास भवन में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष मदन लाल प्रसाद की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई में बताया गया कि यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएन, एसएलडीसी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की विद्युत टैरिफ में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

जनसुनवाई पूरी होने के बाद आयोग नई विद्युत दर निर्धारित करेगा। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। सुनवाई के दौरान आयोग के सदस्य (विधि) अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी, सचिव नीरज सती, निदेशक वित्त दीपक पांडे, उप निदेशक प्रशासन दीपक कुमार, ऊर्जा निगम के निदेशक परिचालन एमआर आर्या, निदेशक पिटकुल जीएस बुदियाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें