रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में रिमोट सेंसिंग विषय पर आठवीं और नवीं के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला की गई। इसमें शिक्षाविद डॉ. भास्कर आर निकम और विनय कुमार ने सेटलाइट और शिक्षा जगत में उपयोगिता विषय पर विभिन्न जानकारियां दी।
उन्होंने रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र में प्रगति की व्याख्या की और खगोल विज्ञान के कुछ रहस्यों से विद्यार्थियों का परिचय कराया। स्कूल के अध्यक्ष अध्यक्ष सुरजीत सिंह और प्रधानाचार्य चेतन चौहान ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बच्चों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होती हैं। ब्यूरो