रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कांता प्रसाद सागर को जिलाध्यक्ष और हेमलाल अधिकारी को शहर अध्यक्ष बनाया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शादाब गुड्डू ने सर्व सहमति से शहर महामंत्री पद पर नारायण पाल, उपाध्यक्ष अशोक राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव शंकर को मनोनीत किया। वहां सौरभ गंगवार, महेश गंगवार, शशि कालरा, बेला मंगल सिंह, सुनीता सागर, गौरव रस्तोगी आदि थे।