फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल पर ज्यादा रकम मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर शहर के प्राइवेट अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से भर्ती नवजात बच्ची के उपचार का खर्च बढ़ा चढ़ाकर बताने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री कर्मी ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की। हरकत में आए एसीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर एमडी से जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। इधर, अस्पताल के एमडी ने लड़की होने की वजह से पिता पर बच्ची को नहीं ले जाने की बात कही है। किच्छा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले निरंजन कुमार ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी आरती को दौरे पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका सातवें महीने में ही ऑपरेशन कर दिया गया और प्री मेच्योर बच्ची ने जन्म लिया था। छह दिन बाद पत्नी को डिस्चार्ज कर डाक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर बताकर आईसीयू में रखा था। 33 दिन बाद बच्ची के स्वस्थ होने पर उसे भुगतान देने पर ही बच्ची को ले जाने की बात कही जा रही है। उसने एक लाख 10 हजार रुपये नकद जमा किए थे और दवाइयों का खर्च उठाया था। अब डॉक्टर तीन लाख मांग रहे हैं। इस पर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने अस्पताल जाकर एमडी और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। इधर, अस्पताल एमडी ने कहा कि बच्ची प्रीमेच्योर थी। इसलिए उसे मशीन में रखा गया था। 30 तक तक लगातार मशीन और दवाइयों में लाखों का खर्च आया है। कभी-कभार बच्ची का पिता उसे देखने आता था। बच्ची होने पर पिता के नहीं ले जाने को लेकर उन्होंने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को लिखा है। एसीएमओ डॉ. खन्ना ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें