फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े की खुली बैठक हुई। प्रधान दीपा कोरंगा ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने, खुले में शौच न करने, योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिपं सदस्य विनोद कोरंगा ने परेशानी का सबब बने बंदर, मगरमच्छ आदि से निजात दिलाने की मांग की। दुग्ध विकास विभाग से पर्यवेक्षक आरएन सिंह चौहान, पशुपालन विभाग से डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू, बाल विकास बोर्ड की सुपरवाइजर बीना भंडारी, वन दरोगा दिनेश चंद्र तिवारी आदि अधिकारियों ने विभागों से संबंधित जानकारियां दीं। वहां ग्राम विकास अधिकारी रवि चंद्रा, प्रबंधक जिला उद्योग जीपी दुर्गापाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह, शेर राम नेता, सहायक कृषि अधिकारी एनके शर्मा, सीमा खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें