शांतिपुरी। राजकीय इंटर कालेज में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य एसके सिंह की अगुवाई में चलाये गये अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर एवं मुख्य मार्ग के समीप साफ-सफाई की। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं इसके महत्व के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। वहां डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. बीसी भट्ट, एनएसएस प्रभारी फकीर चंद, नवीन भट्ट, अमरीश पटेल, देवेंद्र ढौंडियाल, राजेंद्र शर्मा, अनिल चौहान आदि थे।