रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया प्रत्येक बुधवार को विकास खंड मुख्यालयों में विकास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक बुधवार को अपने विकास खंडों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। कहा जनता की समस्याओं का यथा समय मौके पर ही निस्तारण किया जाए। जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो पाता है, उन शिकायतों का शीघ्र निराकरण कराते हुए शिकायतकर्ता को मोबाइल द्वारा सूचित किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थापित टेलीफोन संख्या 05944-250250 की जानकारी देते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।