फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सड़क में धान की फसल रोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर विधायक और कांग्रेसियों ने सड़क में बने गड्ढों में धान की पौध रोपकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बारिश के बाद गर्ग नर्सिंग होम से ठाकुरद्वारा चुंगी और पृथ्वीराज चौहान चौक से ठाकुरद्वारा बस अड्डे को जोड़ने वाली सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे राहगीर परेशान हो गए। राहगीरों ने विधायक आदेश चौहान से इसकी शिकायत की। इस पर विधायक और कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पानी से भरे गड्ढों में धान की पौध रोपी। विधायक ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। कई बार सड़क की मरम्मत करने को कहा गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यह मार्ग जसपुर से होते हुए ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद एवं जसपुर से होते हुए भूतपुरी, धामपुर, नगीना, हरिद्वार देहरादून को निकलता है। धान रोपने वालों में गजेंद्र सिंह, मो. आरिफ, आदित्य गहलोत, हिमांशु नंबरदार, सनी प्रधान, मुकेश प्रधान, राहुल बंटी, रूबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें