बाजपुर में एडीएम/उपनिर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने पालिका चुनाव की मतगणना के लिए जीजीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम सहित अन्य कक्षों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
चौहान ने बताया कि आठ जुलाई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव सामग्री सात जुलाई को टीमों को उपलब्ध कराकर पार्टियों को नगर क्षेत्र में बने मतदान केंद्रों के लिए गंतव्य को रवाना किया जाएगा। बाजपुर निकाय चुनाव की समस्त प्रक्रिया जीजीआईसी में बने स्थल से संचालित होगी। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। वहां पर एसडीएम/आरओ एपी वाजपेयी, कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल, प्रभारी अधिकारी नारायण नप्लचयाल, लोनिवि के पीएस रावत, तहसीलदार केपी सिंह, ईओ अशोक वर्मा आदि थे।