फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीखेड़ा ने जीता बॉलीवाल का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में अंतर ग्रामीण वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गौरीखेड़ा की टीम ने गगनपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
ग्राम नकुलिया में आयोजित टूर्नामेंट के पहले क्वाटर फाइनल में गगनपुर ने पटपारा की टीम को 2-1, गौरीखेड़ा ने मलपुरी और लौका ने पहेनिया की टीम को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में गौरीखेड़ा की टीम ने लौका को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में गगनपुर की टीम बघौरा की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंची। रविवार की रात गौरीखेड़ा और गगनपुर की टीम के बीच खिताबी मैच खेला गया। इसमें गौरीखेड़ा ने गगनपुर को 2-1 से हराकर ट्राफी कब्जा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विजेता गौरीखेड़ा की टीम को 15 हजार रुपये और ट्राफी और उपविजेता गगनपुर की टीम को आठ हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैच के बेस्ट अटैकर को तीन हजार रुपये नकद और ट्राफी दी गई। अस्ताव राणा व अनिल राणा ने रैफरी की भूमिका निभाई। कमल, पवन ने स्कोरिंग और हरमिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, प्रदीप राणा उद्घोषक रहे। आयोजक भाजपा नेता उदय सिंह राणा ने सभी टीमों का आभार जताया। वहां कमेटी के सदस्य अमरदीप राणा, विजय सिंह राणा, हिमांशु, विरेंद्र, हरीश, मदन, विकास, पिंटू राणा, अरविंद, सूरज, करन, गणेश आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें